फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Canter caught carrying 160 illegal Lisa

Champawat News: 160 अवैध लीसा ले जा रहा कैंटर पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Canter caught carrying 160 illegal Lisa
एनएच पर चल्थी में वन विभाग के बैरियर के पास चोरी के लीसे के साथ दबोचा गया कैंटर। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले में तीन दिन में दूसरी बार अवैध लीसा पकड़ गया है। रविवार को लीसे के 160 टिन लेकर भाग रहे कैंटर को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी वन चौकी के पास पकड़ लिया गया लेकिन चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। डीएफओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26, 41, 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही लीसे सहित ट्रक को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से नौ किमी दूर बनलेख वन चौकी पर प्रभारी नवीन वर्मा ने कैंटर को रुकने का इशारा किया लेकिन कैंटर नहीं रुका और चालक रफ्तार तेज कर आगे बढ़ गया। इस पर प्रभारी वर्मा ने चल्थी, सूखीढांग को कैंटर की जानकारी दी और बनलेख से वन विभाग की टीम ने पीछा शुरू कर दिया। 39 किमी दूर चल्थी वन बैरियर पर रेंजर गुलजार हुसैन के नेतृत्व में गिरीश जोशी, शंकर सिंह, प्रयाग दत्त, पुष्कर महर की टीम ने कैंटर को पकड़ लिया मगर चालक भागने में सफल रहा। कैंटर में बनाए गए केबिन से 160 टिन लीसा बरामद हुआ। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि लीसा कहां से चोरी किया गया है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन में लीसे की दूसरी चोरी
चंपावत। चंपावत जिले में लीसा चोरी की तीन दिन में दूसरी घटना सामने आई है। दो दिन पहले शुक्रवार को एनएच पर ही शारदा वन प्रभाग के अंतर्गत ककरालीगेट पर 207 टिन लीसा ले जा रहा ट्रक पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चल्थी और शुक्रवार को ककरालीगेट में पकड़ा गया लीसा कहां से आया, अभी इसका पता नहीं चल सका है। दोनों मामलों की जांच के लिए चंपावत की उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी को जांच अधिकारी बनाया गया है। शुक्रवार को ककरालीगेट से बरामद हुए लीसे की जांच के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग से संपर्क किया गया है। - आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed