फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Canal XI match wins next round

कैनाल इलेवन मैच जीत अगले पायदान में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Canal XI match wins next round
बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में कैनाल इलेवन बनबसा ने मैच जीत अगले चक्र में जगह बनाई। विजेता टीम के गुड्डू को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में आयोजित जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को कैनाल इलेवन और बिरया मझोला इलेवन के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर कैनाल इलेवन ने बिरया मझोला को बल्लेबाजी सौंपी। बिरया मझोला ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट पर 110 रन बनाए। टीम के लिए सचिन ने 49 व नीरज ने 33 रन जुटाए। कैनाल टीम के बालर गुड्डू ने तीन विकेट लिए। कैनाल इलेवन ने 15वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बना मैच जीत लिया। गुड्डू ने 57 व तारा ने 38 रनों का योगदान दिया। मैच के निर्णायक गजेंद्र सामंत, लक्ष्मण चंद, स्कोरर शुभम चंद थे। आंखों देखा हाल पंकज बिष्ट और नवल किशोर ने सुनाया। आयोजक कमेटी अध्यक्ष दीपक राज, प्रबंधक प्रदीप रावत, कोषाध्यक्ष बिशन चंद, महेंद्र, बहादुर, दीपक चंद, संदीप, रविंद्र ने सहयोग दिया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त कै. मोहन चंद, पूर्व सैनिक उत्तम गोस्वामी, गोविंद शाह, मनोज चंद, जीवन शाह थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed