{"_id":"576c05ff4f1c1bef58b48513","slug":"camp-made-aadhaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बनाए आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बनाए आधार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शिविर में बनाए आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से तहसील मुख्यालय में दो दिन से आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन शिविर में आधार कार्ड के लिए आवेदन फार्म तक उपलब्ध नहीं है। जिस कारण दूरदराज से आधार कार्ड बनाने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंच रहे लोगों को बाजार से आवेदन फार्म खरीदना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी एक ही मशीन से आधार कार्ड बनाए जाने के कारण लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने एसडीएम सदर से आधार कार्ड के आवेदन फार्म उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों में शिविर लगाकर लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन पूर्व में बायोमैट्रिक परीक्षण कराने के बाद भी कई लोगों को आधार कार्ड नहीं मिल सके हैं। यही नहीं साइबर कैफे के जरिए इंटरनेट में भी बहुत से लोगों का आधार कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई कई बार रजिस्ट्रेशन कराने के बावजूद साइबर कैफे से आधारकार्ड की प्रति डाउनलोड न होने से परेशानी हो रही है। दूरस्थ गांवों में पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा चुके ग्रामीण निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र, राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण जो लोग आधार कार्ड नहीं बना पाए थे, वह आधार कार्ड बनाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। महीनों पहले बायोमैट्रिक परीक्षण करा चुके लोगों को न तो डाक से ही आधार कार्ड मिल सके हैं और न ही इंटरनेट से डाउनलोड ही हो रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी खाद्यान्न लेने के लिए राशनकार्ड धारक का आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
बिना आधार लिंक वाले उपभोक्ताओं को राशन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। छतार वार्ड की प्रेमा जोशी का कहना है कि वह तीन बार आधार कार्ड बनाने के लिए बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन और सभी जरूरी अभिलेख जमा करा चुकी हैं, लेकिन महीने बीतने के बाद भी आधार कार्ड नहीं मिला है। इस बारे में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि आधार कार्ड बनाने वालों को रजिस्ट्रेशन के समय मिलने वाली रसीद को संभाल कर रखना चाहिए।