फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Caltural activity in Pulhindola and devidhura

Champawat News: पुलहिंडोला में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Fri, 01 Sep 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Caltural activity in Pulhindola and devidhura
देवीधुरा के बगवाली मेले में झोड़ा गायन करतीं खामों की महिलाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के पुलहिंडोला में आठ दिनी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शुक्रवार को जीआईसी के समीप उल्का देवी मंदिर से पूर्णागिरि मंदिर, पुलहिंडोला बाजार से होते हुए महिलाओं ने आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

हरिद्वार से आए पुरोहितों ने देव पूजन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। दोपहर बाद कथा वाचक व्यास पंडित नीरज जोशी ने कथा का प्रवचन किया। मुख्य यजमान मोहन सिंह बोहरा, प्रेम सिंह भंडारी रहे। कथा सुनने पुल्ला, टमटकांडे, ढोरजा, खेतसारी, बिल्दे, डुमडाई गांवों के लोग शामिल रहे। रामलीला कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पाटनी ने बताया कि कथा के बाद शाम को रामलीला के प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, सतीश पांडेय, राजू पुनेठा, नकुल पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन



देवीधुरा में खाम की महिलाओं ने किया झोड़ा गायन

पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। देवीधुरा के बगवाल मेले में पहली बार झोड़ा गायन का आयोजन किया गया। चारों (वालिग, चम्याल, गहड़वाल और लमगड़िया) खाम की 300 से अधिक महिलाओं ने खोलीखांड दुबचौड़ा मैदान में झोड़ा गायन किया। झोड़ा गायन को प्रोत्साहित करने के लिए हर महिला को 201 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कीर्तिबल्लभ जोशी, भुवन जोशी और दीपक बिष्ट के संचालन में हुई प्रतियोगिता में रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद गड़कोटी की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। आयोजन में चंदन बिष्ट सहित कई लोगों ने सहयोग दिया। झोड़ा उत्तराखंड का लोकनृत्य गायन है, जिसका सामूहिक रूप से गायन किया जाता है।

देवीधुरा के बगवाली मेले में झोड़ा गायन करतीं खामों की महिलाएं। संवाद

देवीधुरा के बगवाली मेले में झोड़ा गायन करतीं खामों की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed