फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cabinet new, situation old: Champawat's bag again empty

मंत्रिमंडल नया, हालात पुराने: चंपावत की झोली फिर खाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cabinet new, situation old: Champawat's bag again empty
चंपावत। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के बाद जून 2019 से पिथौरागढ़ जिले का प्रदेश मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व नहीं था। अलबत्ता शुक्रवार को हुए तीरथ सिंह रावत के मंत्रिमंडल गठन में पिथौरागढ़ जिले को फिर से प्रदेश सरकार में जगह मिली। लेकिन नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले के हाथ फिर खाली रहे। मंत्रिमंडल में इस जिले को नुमाइंदगी नहीं मिल सकी। चुनावी साल से ऐन पहले भी चंपावत की झोली खाली रहने से यहां के लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व को चुनौती देने में कुछ अन्य वरिष्ठ विधायकों के साथ लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल आगे रहे थे। फर्त्याल टनकपुर-जौलजीबी सड़क के दूसरे पैकेज की कथित अनियमितताओं को विधानसभा से लेकर सरकार के सम्मुख उठाते रहे। इसे लेकर उन्हें पिछले साल सितंबर में पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी थमाया था। लेकिन नेतृत्व बदलने और नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या आठ से बढ़ाकर 11 करने के बावजूद चंपावत जिले की मंत्रिमंडल में अनदेखी रही। और चंपावत की ये उपेक्षा भी तब है, जब राज्य बनने के बाद पहली बार जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर केसरिया रंग छाया। यहां की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा काबिज हुई।
विज्ञापन

चंपावत से कैलाश चंद्र गहतोड़ी भारी अंतर से जीते, तो लोहाघाट सीट से लगातार दूसरी बार पूरन सिंह फर्त्याल विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2019 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और चार में से तीन ब्लॉकों के प्रमुख की कुर्सी पर भी भाजपा काबिज रही। लेकिन इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद भाजपा सरकार में जिले को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका, जबकि इससे पूर्व 2002 में पहली निर्वाचित सरकार में लोहाघाट के विधायक महेंद्र सिंह माहरा कैबिनेट मंत्री रहे। वर्ष 2007 में भाजपा सरकार में चंपावत की विधायक बीना महराना को राज्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंत्री किसे बनाना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने पार्टी और सरकार के हित में शानदार निर्णय लिया है।
- पूरन सिंह फर्त्याल, विधायक, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed