{"_id":"5862a2774f1c1b132ceeb087","slug":"cabbage-grown-in-poly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बेमौसमी सब्जी उत्पादन का जायजा लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
पॉलीहाउस में उगाई गोभी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सीडीओ एसजी भट्ट ने ग्राम पउ का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ने किसानों द्वारा किए जा रहे सब्जी उत्पादन एवं पॉलीहाउस में लगाई गई बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन को भी देखा। किसानों ने बताया कि इस मौसम में उनके पॉलीहाउस में फूल गोभी, बंद गोभी, पालक, मेथी, धनिया आदि सब्जियां उगाई गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सीडीओ से वर्मी कंपोस्ट, सिंचाई टैंक, पावर ट्रिलर और पॉलीहाउस लगाने की मांग की। किसानों का कहना था कि उन्हें विभाग की ओर से संसाधन मुहैया कराए जाते हैं तो वह व्यापक मात्रा में सब्जियों का उत्पादन कर अन्य लोगों को भी सब्जी उत्पादन से जुड़ने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
किसानों के बेमौसमी सब्जी उत्पादन को देखकर सीडीओ काफी प्रभावित हुए, उन्होंने किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित करने के लिए एडीओ उद्यान भूपेंद्र जोशी के प्रयासों को सराहा। इस दौरान किसान रमेश चंद्र चौबे, त्रिलोचन चौबे, कृष्णानंद चौबे, प्रयाग दत्त, कैलाश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन