फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bust of martyr in Banbasa Uttam Chand

बनबसा में शहीद उत्तम चंद की प्रतिमा का अनावरण

Wed, 16 Nov 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 16 Nov 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bust of martyr in Banbasa Uttam Chand
बनबसा में शहीद उत्तम चंद की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
 शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्या मंदिर में चीन युद्ध के शहीद उत्तम चंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि 23 मराठा लाइट इनफैंट्री के सीओ कर्नल कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने देश के शहीदों का स्मरण करने, बच्चों को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। शहीद वीरांगना सरस्वती चंद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर स्कूल में शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। बच्चों ने वंदना, स्वागत गीत के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल व्यवस्थापक हेमेंद्र सिंह रावत ने विद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति कोषाध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी ने शहीद उत्तम चंद के शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला। 1962 में नेफा में लांस नायक के पद पर तैनात उत्तम चंद ने दुश्मनों के साथ 28 दिनों तक युद्ध करने के बाद 16 नवंबर 1962 को 22 वर्ष की अल्प आयु में वीरगति प्राप्त की। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्कर कापड़ी ने विचार रखे।
विज्ञापन


शहीद की यूनिट 6 कुमाऊं रेजीमेंट से गढ़वाल के रुद्रप्रयाग से पहुंचे नायब सूबेदार सुरेंद्र सिंह, हवलदार धन सिंह, लैंस नायक प्रताप सिंह ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह नयाल ने किया। कार्यक्रम में सेवा मैडल से सम्मानित शंकर सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण समिति खटीमा के अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई बीएस सम्मल के अलावा समिति सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed