फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Businessmen who keep luggage on the road and make truck stand

सड़क पर सामान रखने और ट्रक खड़ा कराने वाले व्यापारी भी नामजद

Fri, 09 Mar 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 09 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Businessmen who keep luggage on the road and make truck stand
प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते महाविद्यालय के छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में छात्र कुणाल की मौत के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शक्तिमान ट्रक चालक के साथ ही सड़क पर सामान रखकर यातायात बाधित करने वाले व्यापारियों और सीमेंट उतारने को खड़े दस टायरा ट्रक के चालक को भी नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद अग्रिम होगी।
विज्ञापन


बुधवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल के कक्षा आठ के छात्र कुणाल भारती (14) को खनिज सामग्री लदे शक्तिमान ट्रक (यूके 03/0638) ने रौंद दिया था। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर बृहस्पतिवार को लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया था। इधर, इस बीच डीएम के आदेश पर एसडीएम अनिल चन्याल, सीओ आरएस रौतेला, एआरटीओ वीके सिंह एवं रोडवेज के सीनियर फोरमैन की संयुक्त टीम ने जांच कर अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी, इसमें हादसे के लिए शक्तिमान ट्रक के साथ ही घटना स्थल पर सड़क पर सरिया रखने वाले श्याम प्रकाश गुप्ता एवं आधी सड़क पर दस टायरा ट्रक खड़ा करा गोदाम में सीमेंट उतरवाने वाले कपिल इंटरप्राइजेज के स्वामी कपिल अग्रवाल और दस टायरा ट्रक (यूके 06सीबी-0898) चालक को हादसे के लिए दोषी बताया गया है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि संयुक्त कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सामान रखकर सड़क को बाधित करने वाले व्यापारी एवं ट्रक चालक को नामजद कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद ही व्यापारियों और ट्रक चालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों के पास स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं
चंपावत/टनकपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ ने स्कूल-कॉलेजों के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा की अगुवाई में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि बीते कुछ दिनों में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जाने आवश्यक हो गए हैं। इसके अलावा स्कूलों की छुट्टी के समय सड़क पार कराने के लिए कांस्टेबलों की तैनाती किए जाने की मांग भी उठाई गई है। उधर, टनकपुर डिग्री कॉलेज के छात्र नेताओं ने भी स्कूलों एवं कॉलेजों के पास गति अवरोधक बनाने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील के प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ के विवि प्रतिनिधि ललित मोहन जोशी, हजारी लाल, कामरान, संतोष सिंह, मनोज, सूरज, सागर, गोविंद सामंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक कल
टनकपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को सुबह दस बजे तहसील सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्कूलों के प्रबंधकों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि बैठक में विचार-विमर्श के बाद यातायात नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed