फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   businessmen protested

तहबाजारी का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
businessmen protested
टनकपुर पालिका गेट पर प्रदर्शन करते लघु व्यवसायी। - फोटो : TANAKPUR
खोखा, पटरी हाथ ठेला लघु व्यापार एसोसिएशन एवं लघु व्यवसायियों ने नगर पालिका परिषद की ओर से दैनिक तहबजारी शुल्क बढ़ाने का विरोध किया। शनिवार को नगर पालिका पहुंच उन्होंने प्रदर्शन कर पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पालिका प्रशासन को सौंपा। शुल्क कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

खोखा, पटरी हाथ ठेला लघु व्यापार एसोसिएशन ने पालिका प्रशासन को दिए ज्ञापन में एक जनवरी से तहबजारी शुल्क दो गुना बढ़ाने का विरोध किया। लिखा कि वे सबसे निम्न स्तर के व्यवसायी हैं जिनसे शुल्क तो वसूला जाता है लेकिन कोई सुविधा नहीं दी जाती।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए छोटे एवं लघु व्यवसायियों को मोहरा बना रही है। ज्ञापन में एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार सक्सेना, गुरू सरन, गिरीश कुमार, रमेश कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार, दिनेश, राहुल, मंगू, उदय कुमार, मेवाराम, ढाकन लाल आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर लघु व्यवसायियों ने अपने ज्ञापन में तहबजारी शुल्क बढ़ाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा कि सब्जी ठेला लगाने वाले लंबे समय से सब्जी मंडी बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन पालिका प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने तहबजारी शुल्क बढ़ाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में गौरीशंकर, बाबू राम, श्याम कुमार, इमरान, प्रमोद, हरप्रसाद, राजेश, दामोदर, राहुल कन्नौजिया, सुरेश, मो. नाजिम, शिशु पाल, प्रहलाद आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed