फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Businessmen of Banbasa are upset with insults in Nepal

नेपाल में अपमान से खफा हैं बनबसा के व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Businessmen of Banbasa are upset with insults in Nepal
आपातकालीन बैठक करते बनबसा के व्यापारी। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। स्थानीय व्यापारियों ने मित्रराष्ट्र नेपाल के प्रशासन और नागरिकों ेंपर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को आपात बैठक कर नेपाल प्रशासन और नागरिकों से मित्रवत व्यवहार की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने नेपाल प्रशासन, नागरिकों पर भारतीय कारोबारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार पर नाराजगी जताई। कहा कि नेपाल से प्रतिदिन सैकड़ों नेपाली नागरिक बिना कोरोना जांच कराए भारत आ रहे हैं। बनबसा के चार-पांच व्यापारी बकाया वसूली के लिए नेपाल जाते हैं, लेकिन नेपाल प्रशासन भारतीय व्यापारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रहा है। सप्ताहभर पहले बकाया वसूली को नेपाल जा रहे बनबसा के चार कारोबारियों को भारतीय कहकर टैंपो से उतार दिया गया। पानी पीने के लिए हैंडपंप, नल पर हाथ नहीं लगाने दिया गया। व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन भेजकर नेपाल प्रशासन से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। बनबसा के गढ़ीगोठ सीमा से नेपाल के चांदनी, दुधारा क्षेत्र से तस्कर नेपाल को आम जरूरत के सामान समेत भारतीय किसान को देय सब्सिडी वाली खाद तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने तस्करी रोकने में एसएसबी की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी की अध्यक्षता में महामंत्री संजय पारीक ने संचालन किया। बैठक में व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री शंकर लाल वर्मा, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह गांधी, पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, अभिषेक गोयल, देवकीनंदन जोशी, देवीदयाल गर्ग, श्याम सुंदर गोयल, रामदत्त गोयल, सूरज रौतेला, कमल जैन, हर्षित गोयल, दिनेश गड़कोटी, हरीश गहतोड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed