फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Business is also affected

नेपाल बंद से बनबसा के कारोबार पर भी असर 

Thu, 18 Apr 2019 10:58 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा/टनकपुर/झूलाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  बनबसा/टनकपुर/झूलाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 18 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Business is also affected
विप्लव गुट के बंद के दौरान नेपाल में उपद्रवियों ने किया वाहन आग के हवाले। - फोटो : अमर उजाला
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी विप्लव गुट के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नेपाल बंद बुलाए जाने से बनबसा में भी कारोबार पर असर पड़ा। प्रशासन ने एहतियातन भारतीय वाहनों को नेपाल जाने नहीं दिया। इसके चलते भारत-नेपाल के बीच आवागमन प्रभावित रहा। उधर, नेपाल बंद का झूलाघाट और टनकपुर से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में कोई असर नहीं दिखा। उधर सूत्रों के मुताबिक नेपाल में बंद के चलते गुजरात से सामान लेकर बिहार बार्डर से काठमांडू जा रहे एक भारतीय ट्रक को उपद्रवियों ने नवलपरासी जिले में आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नेत्र विक्रम चंद के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा, विप्लव गुट) ने नेपाल सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ एक दिनी बंद का आयोजन किया। विभिन्न मामलों में नेपाल जेल में बंद अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई, देश में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के तहत बंद बुलाया गया था। जानकारी मिली है कि नेपाल के पोखरा, मकवानपुर आदि जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और बम विस्फोट जैसी घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन


कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में बंद का आंशिक असर दिखाई दिया, नेपाल में बंद के चलते महेंद्रनगर से लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित रहीं। महेंद्रनगर और बनबसा के बीच भी वाहनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। भारतीय प्रशासन ने सुरक्षा के तहत भारतीय वाहन चालकों को नेपाल नहीं जाने की सलाह दी है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस सीमा पर सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह तक भारतीय वाहन भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात तक ही चले, जबकि नेपाली वाहन पूर्व की भांति भारत-नेपाल के बीच संचालित हुए। उधर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी और संजय अग्रवाल ने बताया कि नेपाल बंद के चलते बृहस्पतिवार को बनबसा का कारोबार प्रतिदिन की अपेक्षा बीस-तीस प्रतिशत प्रभावित हुआ है।


टनकपुर संवाददाता के मुताबिक ब्रह्मदेव बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। मां पूर्णागिरि के दर्शन उपरांत बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दोनों देशों के बीच आवाजाही बनी रही। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस और सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां दिनभर चौकस बनी रहीं। उधर झूलाघाट के सीमावर्ती इलाके में बंद का प्रभाव देखने को नहीं मिला। नेपाल के जूलाघाट से बैतड़ी के लिए दिनभर वाहन चलते रहे। हालांकि सुदूर पश्चिमांचल के सभी जिलों में यातायात पूरी तरह बंद रहा। कैलाली, कंचनपुर, बैतड़ी सहित अन्य जिलों में सवारी साधन नहीं चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। बैतड़ी से लंबी दूरी के वाहन नहीं चलने से यात्री दिनभर सड़कों पर इंतजार करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed