फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bus passengers are facing trouble with passenger

बसों की कमी से यात्री हो रहे परेशान

Wed, 31 May 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Updated Wed, 31 May 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bus passengers are facing trouble with passenger
बस में बैठने के लिए जूझते यात्री - फोटो : अमर उजाला
 पीलीभीत से टनकपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने और रोडवेज के पास पर्याप्त बसें न होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।  बुधवार को इस रूट पर बसें कम होने से यात्री वाहनों के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि मेले और पीक सीजन के कारण इन दिनों यात्रियों की खासी अधिकता बनी हुई है। ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों का लोड रोडवेज की बसों पर बढ़ा है। मेले के मद्देनजर यूपी रोडवेज के रुहेलखंड डिपो में बरेली से टनकपुर के बीच करीब सवा सौ बसों का संचालन कर रही है, लेकिन टनकपुर डिपो के पास बसें कम होने से महज बाइस बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की कमी से यात्री खासे परेशान हो रहे हैं। 
विज्ञापन

आए दिन बसें कम पड़ने से यात्रियों को गंतव्य की ओर जाने के लिए साधन नहीं मिल पा रहा है। बरेली रूट पर जिस दिन रुहेलखंड डिपो की बसों का संचालन कम हो रहा है उस दिन यात्रियों की परेशानी और बढ़ रही है। बुधवार को भी ऐसा ही होने पर बस स्टेशन में यात्री परेशान होकर इधर-उधर भटकते रहे। ऐसी स्थिति में यदि कोई बस पहुंची भी तो उसमें बैठने के लिए यात्रियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। मंडलीय प्रबंधक लेखराज सिंह पांगती का कहना है कि यात्रियों की अधिकता को देखते हुए जितनी संभव हो पा रही है उतनी बसों को बरेली रूट पर भेजा जा रहा है। बावजूद इसके यात्री परेशान न हो इसकी व्यवस्था के लिए एआरएम संचालन को निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed