{"_id":"59bd5ce04f1c1b2b688b4ffd","slug":"bus-driver-dies-in-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने बची बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की सूझबूझ से खाई में गिरने बची बस
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
धूनाघाट-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर पंजाब के तीर्थयात्रियों की लधौली में फंसी बस।
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ यात्रियों को लेकर पंजाब से रीठा साहिब गुरुद्वारे को जा रही एक बस का पट्टा लधौली व टाक खंदक के बीच में पड़ने वाले तीव्र मोड़ पर टूट गया, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। अलबत्ता धूनाघाट-रीठा साहिब मोटर मार्ग में आवाजाही बंद हो गई । तीर्थयात्रियों को रीठा साहिब से आए वाहनों से गुरुद्वारा ले जाया गया। बस को सड़क पर से हटाने के लिए राहत टीम मौके लिए रवाना हो गई है। रात आठ बजे मार्ग को जेसीबी से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को अपराह्न करीब 3 बजे बस संख्या (पीबी 19/9511) पंजाब के बरनाला से तीर्थयात्रियों को लेकर रीठा साहिब को जा रही थी। बस में 45 यात्री सवार थे। लधौली और टाकखंदक के बीच तीव्र मोड़ वाली संकरी सड़क पर एकाएक बस का पट्टा टूट गया, जिससे बस असंतुलित हो गई। अलबत्ता चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया।
दुर्घटनाग्रस्त बस के बाद पंजाब से तीर्थयात्रियों को लेकर तीन और बसें थी। सरदार बूटा सिंह ने बताया कि सभी बसें बीच मोटर मार्ग में फंस गई हैं। अलबत्ता रीठा साहिब गुरुद्वारे के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने तीर्थयात्रियों को लाने के लिए रीठा साहिब से 28 किलोमीटर दूर लधौली की जीपों को भेजा गया। बस के फंसे होने से धूनाघाट-रीठा साहिब के बीच आवागमन प्रभावित हो गया। अलबत्ता पुलिस और आपदा विभाग बस को सड़क से हटाने व राहत कार्य के लिए रवाना हुआ। रात आठ बजे मार्ग को छोटे वाहनों के लिए सुचारु कर दिया गया है।