फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Burned effigies of villagers in Amodi Koshiyari

अमोड़ी में ग्रामीणों ने फूंका कोश्यारी का पुतला

Fri, 02 Sep 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 02 Sep 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of villagers in Amodi Koshiyari
अमोड़ी में ग्रामीणों ने फूंका कोश्यारी का पुतला - फोटो : अमर उजाला
अमोड़ी में शुक्रवार को नैनीताल के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पुतला फूंका। ग्रामीणों का आरोप है कि श्री कोश्यारी ने बृहस्पतिवार को अमोड़ी में लोगों से यहां के डिग्री कॉलेज को गैर जरूरी बताया था।
विज्ञापन


नाराज ग्रामीणों ने भाजपा नेता के इस बयान को विकास विरोधी बताया। कहा कि एनएच पर स्थित होने के बावजूद अमोड़ी विकास की दृष्टि से बेहद पीछे हैं। लोगों की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा यहां दो माह पूर्व डिग्री कॉलेज खोला गया। जिसमें 60 छात्र-छात्राओं ने दाखिला भी ले लिया।
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में पीडी भट्ट, दीपक बोहरा, कृष्णानंद, शंकर दत्त, तुलसी भट्ट, ईश्वरी भट्ट, रबीश चंद्र, रमेश भट्ट, सुनीता, पूजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कॉलेज के छात्र शामिल थे। उधर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी ने कहा कि पूर्व सीएम कोश्यारी की बात का गलत अर्थ निकाला गया। दरअसल उनका कहने का मकसद कॉलेजों को खोले जाने से पूर्व पुख्ता आधारभूत ढांचा बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed