फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Building built in 2019, will be inaugurated in 2021

2019 में भवन बना, 2021 में होगा उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Building built in 2019, will be inaugurated in 2021
देवीधुरा का राजकीय डिग्री कॉलेज भवन। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी/चंपावत। मां बाराही धाम देवीधुरा में 2014 में खुले राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए 15 जुलाई 2019 के बाद 16 अगस्त 2021 की तारीख खास होगी। कॉलेज के भवन निर्माण के 25 माह पूरे होने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे। वैसे अनौपचारिक रूप से उच्च शिक्षा के आदर्श का दर्जा प्राप्त देवीधुरा कॉलेज का भवन 15 जुलाई 2019 को ही पूरा हो गया था और इसी नए भवन में कक्षाएं चल रही थी। शुरुआती पांच साल तक ये कॉलेज जिला पंचायत सभागार में संचालित हुआ।
विज्ञापन

2014 से शुरू देवीधुरा कॉलेज के लिए 16 अगस्त का दिन खास होगा। आदर्श कॉलेज होने के बावजूद न तो यहां पर्याप्त संसाधन हैं और नहीं रोजगारपरक विषय। स्नातक में न विज्ञान और नहीं वाणिज्य संकाय। पीजी की कक्षाएं अभी तक खुली नहीं। एकमात्र बीए है और उसमें भी सिर्फ छह (हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र) विषय। लेकिन संसाधनों और विषयों की कमी के बावजूद छात्रों की संख्या में वृद्धि हो रही है। प्राचार्या डॉ. गीता श्रीवास्तव ने बताया कि 2014-15 में 73 छात्रों से शुरू इस कॉलेज में इस वक्त 341 छात्र-छात्राएं हैं। (संवाद)
विज्ञापन

कॉलेज को सौगत मिलने की छात्र लगा रहे आस
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज के हालात अभी ठीक नहीं हैं। लेकिन सीएम के सोमवार को होने वाले दौरे से कई सौगात मिलने की छात्र आस जगा रहे हैं। कॉलेज में अधिकांश महत्वपूर्ण विषय नहीं है। पुस्तकालय और प्रयोगशाला भी स्तरीय नहीं है। छात्र नेता चेतन चम्याल का कहना है कि इन मसलों को लेकर छात्र नेता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अमोड़ी कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे सीएम
चंपावत। राजकीय डिग्री कॉलेज अमोड़ी का भी मुख्यमंत्री सोमवार सुबह साढ़े दस बजे निरीक्षण करेंगे। 2015-16 में खुला यह कॉलेज भवन का निर्माण पूरा नहीं होने से फिलहाल जीआईसी में चल रहा है। प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने बताया कि अभी यहां बीए की कक्षाएं ही संचालित हो रही है। स्नातक में सात विषय हैं। 493.61 लाख रुपये से निर्माणाधीन कॉलेज भवन अंतिम चरण में है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed