फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL tower is being installed in Sutola of Manch.

Champawat News: मंच के स्यूतोला में लग रहा है बीएसएनएल का टावर

Wed, 22 Oct 2025 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
BSNL tower is being installed in Sutola of Manch.
मंच/चंपावत। मंच के दूरस्थ गांव स्यूतोला में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने का काम किया जा रहा है। मोबाइल टावर लगने से क्षेत्र में संचार सेवा सुदृढ़ होने की उम्मीद है। यहां लंबे समय से क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। टावर लगने से बकोड़ा, मोस्टा ग्राम पंचायतों सहित स्यूतोला, ग्वानी और मरथपला तोक के करीब 800 से अधिक ग्रामीणों को नेटवर्क सुविधा का लाभ मिलेगा। बीएसएनएल के जीटीओ विजय बहादुर ने बताया कि नवंबर तक टावर का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र में नेटवर्क सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रवींद्र रावत ने बताया कि कई वर्षों से यहां नेटवर्क की भारी दिक्कत है। बीएसएनएल का टावर लगाए जाने से अब क्षेत्र के लोग भी डिजिटल सुविधाओं से जुड़ सकेंगे। स्थानीय निवासी धीरज बोहरा ने कहा कि नेटवर्क न होने से पढ़ाई, ऑनलाइन काम और जरूरी कॉल करने में बहुत दिक्कत होती है। टावर लगने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed