फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL slogans against

बीएसएनएल के खिलाफ लगाए नारे

Wed, 04 May 2016 10:23 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 04 May 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
BSNL slogans against
बीएसएनएल के खिलाफ लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला
एक माह से अधिक समय से बीएसएनएल सेवाएं ठप होने के बावजूद भारी-भरकम फोन बिल थमाने से यहां के लोगों में गुस्सा है। लोगों ने बीएसएनएल के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बीएसएनएल को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा ठप पड़ने से लोग यहां से 30 किमी दूर लोहाघाट आकर अपने कार्य कर रहे है। सबसे अधिक दिक्कत ऑनलाइन भर्ती के फार्म भरने वाले युवाओं को हो रही है। उनके अनावश्यक धन और समय की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


इंटरनेट से जुडे़ कारोबारी सुरेंद्र सिंह, भगीरथ सोराडी, सुरेश चंद्र, दीपक जोशी, ललित पचैली आदि का कहना था कि ब्राडबैंड की सुविधा न होने से उनका कारोबार चौपट हो गया है। रही सही कसर बीएसएनएल ने पूरी कर दी है। बीएसएनएल ने एक से दो हजार रुपये के बिल थमाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि बीएसएनएल की इस मनमानी के  खिलाफ वे उपभोक्ता फोरम में जाएंगे। कमल किशन, मदन राम, मनोज भट्ट, हेम चंद्र, ललित गहतोड़ी, बहादुर सिंह, राजेंद्र बोहरा, हेम शर्मा, भुवन बोहरा, विरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, ललित सोराडी आदि ने प्रशासन से शीघ्र बीएसएनएल सेवा शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed