फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL's service stalled for seven days, traders burnt effigy

सात दिनों से बीएसएनएल की सेवा ठप, व्यापारियों ने पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
BSNL's service stalled for seven days, traders burnt effigy
बाराकोट में बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने पर आक्रोशित व्यापारी जनप्रतिनिधि बीएसएनएल का पुतला फूंक? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में सात दिनों से बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की सेवा ठप है। नाराज व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों ने बीएसएनएल का पुतला फूंककर विरोध जताया। शीघ्र सेवा सुचारु नहीं करने पर बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका। लोगों का कहना था कि बाराकोट में पिछले काफी समय से बीएसएनएल की सेवाएं लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। निगम समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंक, डाकघर, सीएससी सेंटर, तहसील में लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को 12 किमी दूर लोहाघाट के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में प्रकाश बिष्ट, देवेंद्र अधिकारी, हरीश अधिकारी, सोनू अधिकारी, राजू अधिकारी, बलवंत बिष्ट आदि शामिल थे। इधर बीएसएनएल के अभियंता संजीव कन्नौजिया का कहना है कि बिजली गिरने से बाराकोट का मिनी लिंक फुंक गया है। जिसे ठीक करने के लिए अल्मोड़ा से टीम पहुंच चुकी है। शीघ्र सेवा सुचारु कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed