{"_id":"5974d4134f1c1bd00f8b4685","slug":"bsnl-not-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद से नहीं जागा बीएसएनएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद से नहीं जागा बीएसएनएल
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 23 Jul 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल 5जी
विज्ञापन
नेपाल की सीमा पर सुरक्षा के तहत तैनात अभिसूचना इकाई समेत कई विभागों, बैंक और कई उपभोक्ता बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से खासे परेशान हैं। चार माह से अधिक समय से क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा से स्ट्रांगफार्म तक की ओएफसी कटी है। जिसके संबंध में विभाग को अवगत कराया गया है किंतु अभी तक भी बीएसएनएल अधिकारी कुंभकरण की नींद से नहीं जागे हैं।
बनबसा में बैंक आफ बड़ौदा से स्ट्रांगफार्म तक की ओएफसी एनएचएआई के सड़क चौड़ीकरण में लगाई गई जेसीबी से किए जा रहे कार्य के दौरान 26 मार्च को कट गई थी। सूचना के बाद भी अभी तक उक्त केबल को विभाग ने दुरुस्त नहीं कराया गया है। कई महत्वपूर्ण महकमों के अलावा उपभोक्ताओं के लैंडलाइन, ब्राडबैंड सेवा आदि ठप होने से उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। अभिसूचना इकाई द्वारा सरकार को भेजी जाने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी सूचनाओं को भेजने के लिए विभाग को अपना कनेक्शन होते हुए भी बाहरी सेवाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग के निरीक्षक एनएन जोशी ने बताया कि इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक (हल्द्वानी) को अवगत कराने के बाद भी पिछले चार माह से यहां दूर संचार व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका। व्यवसायी दीप चंद्र उप्रेती, साइबर कैफे स्वामी रमेश कापड़ी आदि के मुताबिक ब्राडबैंड और लैंडलाइन सेवा ठप होने से उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि विभाग को 26 मार्च को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई। उधर विभाग के किसी अधिकारी से संपर्क नही होने से उनका पक्ष नही जाना जा सका। प्राय: देखा गया है कि संपर्क होने के बाद भी कई विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।