फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Broke the ladder being built on the government road, removed the encroachment

सरकारी रास्ते में बनाई जा रही सीढ़ी को तुड़वाया, हटाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Broke the ladder being built on the government road, removed the encroachment
लोहाघाट के आदर्श कालौनी में किए गए अतिक्रमण को हटवाती राजस्व और नगर पंचायत की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत और राजस्व विभाग ने सरकारी जमीन पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आदर्श कालोनी में सरकारी रास्ते पर बनाई गई सीढ़ी हटाने के साथ इसी स्थान पर किए जा रहे पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम ने अतिक्रमणकारी को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। साथ ही लोगों से अतिक्रमण करने वालों पर नजर रखने की भी अपील की गई।
विज्ञापन

एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि लोगों ने आदर्श कालोनी में एक व्यक्ति की ओर से सरकारी रास्ते में लोहे की सीढ़ी लगाने और पक्का निर्माण करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र लाल और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कमल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सरकारी जमीन पर बनाई जा रही सीढ़ी को हटवाने के साथ किए जा रहे पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। एसडीएम का कहना है कि सरकारी भूमि में अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed