फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bridge will be built on Kiroda

किरोड़ा पर पुल निर्माण की कवायद तेज, लोगों में खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Kiroda
टनकपुर में नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा में पुल निर्माण को स्वाइल टेस्टिंग की तैयारी करते ? - फोटो : TANAKPUR
नायकगोठ और थ्वालखेड़ा के बीच 125 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए डीपीआर बनाने की कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी विभाग वर्ल्ड बैंक ने निर्माण स्थल की स्वाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस वित्तिय वर्ष में डीपीआर बनाकर पुल निर्माण की मंजूरी ले ली जाएगी।
विज्ञापन

विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर प्रदेश सरकार ने नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के बीच किरोड़ा नाले पर मोटर पुल निर्माण को मंजूरी दी है। वर्ल्ड बैंक के एई श्याम शुभम के मुताबिक करीब 125 मीटर लंबे आरसीसी पुल का निर्माण होना है। बृहस्पतिवार से विभाग ने पुल निर्माण स्थल की स्वाइल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) शुरू कर दी है। निर्माण स्थल के दोनों छोरों पर करीब छह मीटर नीचे तक बोरिंग कर स्वाइल टेस्टिंग होगी जिसमें करीब दस दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

बताया कि स्वाइल टेस्टिंग के बाद ही प्रस्तावित पुल की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर शासन को भेजी जाएगी। एई का कहना है कि इस माह के अंत तक डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया गतिमान है। भूमि हस्तांतरण होते ही शासन से स्वीकृति लेकर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पुल निर्माण की कवायद तेज होने से नायकगोठ और थ्वालखेड़ा में ग्रामीणों में खुशी की लहर है। बता दें कि बरसात में दोनों गांवों के बीच किरोड़ा नाले के उफान पर आने से घंटों तक आवागमन बंद रहता है। ग्रामीण और स्कूली बच्चे मजबूरन जान जोखिम में डालकर उफनाए नाले को आरपार करने का जोखिम उठाते हैं। पुल निर्माण से ग्रामीणों के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed