{"_id":"661ab2ff5edfd24501042ef5","slug":"brakes-of-the-ambulance-taking-the-patient-to-the-hospital-failed-champawat-news-c-229-1-shld1026-107300-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मरीज को हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मरीज को हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस का ब्रेक फेल
Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मरीज को अस्पताल ले जा रही बाराकोट की 108 आपातकालीन सेवा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए पैरापिट से टकराकर वाहन को रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से नया वाहन देने की मांग उठाई।
शनिवार को काकड़ से बीमार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह अधिकारी का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें 108 से अस्पताल ले जाया जा रहा था। कुछ दूर जाकर वाहन का ब्रेक फेल हो गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा हादसा होने बचा लिया। ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया कि पूर्व में बाराकोट क्षेत्र के लिए 108 वाहन दिया गया था जो खराब हो गया था। उसके बदले स्वास्थ्य विभाग को दूसरा वाहन दिया गया जो धक्का देकर स्टार्ट होता है।
उन्होंने विभाग से बाराकोट क्षेत्र को नया 108 वाहन देने की मांग की है। 108 के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बताया कि वाहन का ब्रेक पाइप फटने से ब्रेक फेल हो गया। वाहन को ठीक करवाया जा रहा है। फिलहाल बाराकोट में अलग वाहन से सेवाएं दी जा रही हैं। इधर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही जिला प्रभारी ने सभी वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट उन्हें दिया हैं। यह सभी वाहन दुरुस्त हैं।