फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Brakes of bus going to Bareilly failed, accident was avoided due to driver's wisdom

Champawat News: बरेली जा रही बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

Tue, 21 May 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 21 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Brakes of bus going to Bareilly failed, accident was avoided due to driver's wisdom
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज परिवहन निगम की खटारा बसें आए दिन खराब होने के कारण यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बन रही हैं। सोमवार को लोहाघाट से बरेली के लिए निकली बस (यूके 07पीए 2979) में तकनीकी खराबी आ गई और ब्रेक फेल हो गया। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

चालक प्रकाश जोशी ने बताया कि सुबह स्टेशन से बस को लेकर जैसे ही रवाना हुए तो करीब सौ मीटर दूरी पर गैस गोदाम के पास ढलान पर अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे यात्रियों में भी अफरातफरी मच गई। बमुश्किल बस को नाली में डालकर रोका गया। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि लंबे समय से वह बसों की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार संज्ञान नहीं ले रही है जबकि डिपो की 32 बस हैं। इनमें से 20 से अधिक बस पर्वतीय क्षेत्र का मानक पूरा कर चुकी हैं।
विज्ञापन

कोट
रोडवेज कार्यालय के पास ही बस में अचानक तकनीकी खराबी आने से ब्रेक फेल होने का मामला आया है। बस में करीब 30 यात्री बैठे थे। यात्रियों को दूसरी बस से बरेली भेजा गया है। - नरेंद्र कुमार गौतम, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed