महिला पुलिस बॉक्सर हेमंती ने गोल्ड, मंजू ने जीता सिल्वर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। ऊधमसिंह नगर में हुई 16वीं पुलिस वाहिनी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में टनकपुर कोतवाली की दो महिला बॉक्सरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके तहत पुलिस की महिला बॉक्सर हेमंती मेहता ने अपने भार वर्ग की प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को हराकर गोल्ड और मंजू फर्त्याल ने सिल्वर मेडल जीत कर विभाग में जिले की पुलिस का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसपी डीएस कुंवर, सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल वीसी शर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष विनोद यादव, एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत आदि अफसर, जवानों ने खुशी जताई है।