फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Both the accused of indecency with the doctor and the police were caught, sent to jail

डॉक्टर और पुलिस से अभद्रता के दोनों आरोपी पकड़े गए, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Both the accused of indecency with the doctor and the police were caught, sent to jail
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सा कर्मियों और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में नामजद दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उपजिला चिकित्सालय में बुधवार की रात गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाकर न देने पर दो युवकों ने महिला डॉक्टर समेत स्टाफ से अभद्रता की थी। इस घटना से गुस्साए अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ ने बृहस्पतिवार को ओपीडी बंद धरना प्रदर्शन किया था तथा 24 घंटे में आरोपी न पकड़े जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी थी। दोनों आरोपियों पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने का आरोप है। इधर, पुलिस ने अभद्रता के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए थे।
विज्ञापन

फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर दबिश दीं मगर वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर मनीष ढेक और अनिल देव को बृहस्पतिवार देर रात नेपाल सीमा के बनबसा बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 504, 506 और 332 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed