फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body of teenager buried under debris recovered in Matiyani village.

Champawat News: मटियानी गांव में मलबे में दबे किशोर का शव बरामद

Sat, 14 Sep 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Sep 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager buried under debris recovered in Matiyani village.
लोहाघाट के मटियानी के नकेला तोक में भारी बारिश के साथ आए मलबे में आवासीय भवन हुए जमींदोज।
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के मटियानी गांव में भारी भूस्खलन से मलबे में दबी महिला के बाद आज किशोर का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, एसएसबी, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद भारी मलबे से दोनों शवों को बरामद कर लिया है। शुक्रवार की सुबह मटियानी के नकेला तोक में भारी बारिश से भवान सिंह, मान सिंह और दीवान सिंह के भवन भारी मलबे में जमींदोज हो गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिता देवी और गांव के गंगा सिंह ने बताया कि मलबे में शांति देवी (63) पत्नी मान सिंह और जगदीश सिंह पुत्र मदनसिंह (16) मलबे में दब गए। तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य किया गया। तहसीलदार ने बताया कि महिला का शव शुक्रवार को ही मिल गया था। आज किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। डॉ. मंजीत सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। रेस्क्यू अभियान में पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत, पटवारी सलमान खान, पटवारी अनिल टम्टा के अलावा एसएसबी, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

---------
16 किमी पैदल दुर्गम रास्तों को पार कर घटना स्थल में पहुंची राहत और बचाव टीम
लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे मटियानी के नकेला तोक में आई आपदा में लोगों के दबने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की राहत और बचाव टीम मौके की ओर रवाना हुई। भारी बारिश से जगह जगह सड़क बंद होने के चलते बचाव टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकू के बाद सड़क की हालत बेहद खराब होने के चलते तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में राहत और बचाव टीम रात में ही पैदल घटना स्थल की ओर रवाना हुए। बांकू से करीब 16 किमी पैदल सफर तय करते हुए बचाव दल सुबह करीब नौ बजे घटना स्थल में पहुंचा। संवाद
=-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed