फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Body of missing priest of Purnagiri Dham found in Sharda river

Champawat News: पूर्णागिरि धाम के लापता पुजारी का शव शारदा नदी में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Body of missing priest of Purnagiri Dham found in Sharda river
मृतक पुजारी जयदेव तिवारी का फाइल फोटो। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के लापता पुजारी का शारदा नदी में शव बरामद हुआ है। पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। इधर परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। वहीं बुधवार को चंपावत के डिक्टेश्वर घाट पर पुजारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी सेलागाड़ गांव निवासी पंडित जयदेव तिवारी (46) 29 दिसंबर से लापता थे। उनके भाई रमेश चंद्र तिवारी की ओर से गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस और परिजन लगातार खोजबीन में जुटे थे। इस बीच गत मंगलवार शाम टनकपुर बैराज के गेट संख्या छह में एक व्यक्ति का शव नदी में मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखा था। सूचना पर लापता पुजारी के परिजन बुधवार सुबह शव देखने मोर्चरी पहुंचे तो उन्होंने शव पुजारी जयदेव तिवारी का होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि जरूरी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इधर शव के निर्वस्त्र होने से परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है लेकिन अभी तहरीर नहीं सौंपी है। इस दौरान मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, पूर्व सचिव गिरीश तिवारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज पांडेय, मोहन पांडेय आदि मौजूद थे। पुलिस ने विसरा संरक्षित रख लिया है।

कोतवाल से हत्या की आंशका जताकर जांच की मांग करते मृतक जयदेव तिवारी के परिजन। संवाद

कोतवाल से हत्या की आंशका जताकर जांच की मांग करते मृतक जयदेव तिवारी के परिजन। संवाद- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed