फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Board exams completed peacefully in the district

Champawat News: जिले में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Sun, 17 Mar 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 17 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Board exams completed peacefully in the district
चंपावत। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं में हाईस्कूल और इंटर में 313 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए 5392 परीक्षार्थ पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2965 और इंटरमीडिएट 2392 बच्चे पंजीकृत थे। चंपावत में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 76 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 11 केंद्र संवेदनशील थे जबकि कोई भी केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के आईटीएस, ब्यूटी एंड वेलनेस, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एंड लेखाशास्त्र और इंटर समाज शास्त्र की परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है। जिले में हाईस्कूल के आईटीएस विषय के तीन परीक्षा केंद्रों में 35 में से 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। ब्यूटी एंड वेलनेस विषय के दो परीक्षा केंद्रों में 77 में से 76 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। व्यापारिक तत्व विषय के एक परीक्षा केंद्र में आठ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बहीखाता और लेखा शास्त्र विषय के दो केंद्रों में 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि इंटर के समाज शास्त्र विषय के छह परीक्षा केंद्रों में 192 में से 187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed