{"_id":"574f10064f1c1baa481091ab","slug":"blown-in-power-ultrasound-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से फुंकी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से फुंकी अल्ट्रासाउंड मशीन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली से फुंकी अल्ट्रासाउंड मशीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में मरीजों को एक बार फिर अल्ट्रासाउंड के लिए तरसना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ये नौबत अल्ट्रासाउंड मशीन के फुंक जाने से आई है।
विज्ञापन
2012 में अस्तित्व में आए चंपावत जिला अस्पताल में लंबी जद्दोजहद के बाद पिछले साल से अल्ट्रासाउंड के परीक्षण शुरू हुए थे। इससे सबसे ज्यादा लाभ गरीब और ग्रामीण मरीजों को हो रहा था। रोजाना औसतन 45 से ज्यादा परीक्षण होते थे। लेकिन एकाएक ये अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले सप्ताह साथ छोड़ गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आकाशीय बिजली से अल्ट्रासाउंड मशीन फुंक गई। इस वजह से 27 मई से मशीन से परीक्षण नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली गिने से अल्ट्रासाउंड मशीन फुंक गई। खराब मशीन को ठीक करने के प्रयास चल रहे हैं। तकनीकी टीम को बुलवाया जा रहा है। यहां आ रही टीम के वाहन का हादसा होने से इसमें देरी हो रही है। उम्मीद है कि अगले कुछ सप्ताह में मशीन ठीक करवा ली जाएगी। डा.आरपी खंडूरी, वरिष्ठ सर्जन जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन