फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Block chief upset over asphaltization of soil in Barakot link road

बाराकोट लिंक मार्ग में मिट्टी के ऊपर डामरीकरण करने पर ब्लाक प्रमुख खफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Block chief upset over asphaltization of soil in Barakot link road
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच चौड़ीकरण के दौरान काटी गई बाराकोट संपर्क मार्ग में मिट्टी के ऊपर ही डामर डालने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराजगी जताई है। ब्लाक प्रमुख ने ईई को सड़क पर मानकों के अनुरूप डामरीकरण करने और मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल और ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली का कहना है कि करीब एक साल पूर्व एनएच चौड़ीकरण के दौरान पिथौरागढ़ मार्ग पर जुड़ने वाली बाराकोट संपर्क मार्ग का करीब 600 मीटर हिस्सा काट दिया गया था। बाद में एनएच की ओर से कच्ची सड़क तो बना दी, लेकिन उसमें डामरीकरण का कार्य छोड़ दिया था। एनएच की कार्य प्रणाली से गुस्साए ज्येष्ठ प्रमुख बगौली ने मुख्यमंत्री पोर्टल में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आए एनएच की ओर से सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया। ब्लाक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख का कहना है कि एनएच की ओर से मिट्टी युक्त सड़क के ऊपर से ही डामर किया जा रहा है। इससे कई स्थानों डामर उखड़ने लगा है। उन्होंने एनएच के ईई को तत्काल सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण कार्य की जांच करने और गुणवत्ता साथ डामर कराने को कहा है। इधर एनएच के ईई एलडी मथेला ने इस मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed