फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Blackjack-Kkni land erosion in the rainy drains happening

डांडा-ककनई में बरसाती नालों से हो रहा भूकटाव

Wed, 27 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 27 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Blackjack-Kkni land erosion in the rainy drains happening
डांडा-ककनई में बरसाती नालों से हो रहा भूकटाव - फोटो : अमर उजाला
जिले के दुर्गम डांडा और ककनई ग्रामसभा के गांवों में बरसाती नालों के कटाव से ग्रामीणों की कृषि भूमि तबाह हो रही है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के खेत कटाव की भेंट चढ़ चुके हैं, वहीं कई मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। परेशान और चिंतित ग्रामीणों ने प्रशासन से दैवीय आपदा मद से शीघ्र भूकटाव की रोकथाम किए जाने की मांग उठाई है। 

डाडा की प्रधान खष्टी देवी ने बताया कि बरसाती सिलवानी नाले से हो रहे कटाव से डांडा में प्रेम सिंह, भरतसिंह, शिवराज सिंह, मदन सिंह, हर सिंह की कई नाली भूमि नाले में समा चुकी है। आसपास के कुछ मकानों को भी कटाव से खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इधर, ककनई के प्रधान मोहन सिंह के मुताबिक बरसाती क्षीण नाला तेजी से भूकटाव कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के कठौती में हयात सिंह, मोहन सिंह, रुद्र सिंह और ईश्वर सिंह की कई नाली खेती योग्य भूमि कटाव की भेंट चढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि कटाव की रफ्तार यहीं रही तो कई ग्रामीण भूमिहीन हो जाएंगे। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिए जाने के साथ ही समय रहते भूकटाव रोकने के लिए दैवी आपदा मद से बचाव कार्य कराए जाने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed