फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BL 2.5 million fine on the company Agro

बीएल एग्रो कंपनी पर 2.5 लाख का जुर्माना

Sat, 09 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ चंपावत Updated Sat, 09 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

तेल मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट) दीपेंद्र कुमार चौधरी की अदालत ने बीएल एग्रो कंपनी पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह तेल बेचने वाले बनबसा के किराना कारोबारी पर भी 10 हजार का अर्थदंड लगाया गया।

विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि विभाग ने 2013-14 में पांच नमूने लिए थे। एग्रो कंपनी के बैल कोल्हू तेल में मानकों की गड़बड़ी पाई गई थी। एसिड, आयोडीन की मात्रा तय मानक से अधिक पाई गई।
विज्ञापन


टनकपुर की अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार में छेने की मिठाई में भी गड़बड़ी मिली। इसी तरह एक परचून की दुकान में पैक्ड काजू बर्फी में लेवल संबंधी खामी पाई गई। दोनों दुकान के स्वामियों पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस के बगैर लोहाघाट में मुर्गे की दुकान चलाने वाले तालिब हुसैन और नवी हुसैन पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। जुर्माने की रकम 15 दिन के भीतर अदा करनी होगी। अलबत्ता, इन कारोबारियों के पास अभी न्यायाधिकरण में जाने का कानूनी रास्ता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed