फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJYM workers burnt the effigy of Dwarahat MLA

Champawat News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका द्वाराहाट विधायक का पुतला

Tue, 19 Sep 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJYM workers burnt the effigy of Dwarahat MLA
चंपावत/टनकपुर//बनबसा/पिथौरागढ़। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग और बीटेक कॉलेेज द्वाराहाट के प्रबंधक के परिवार के साथ अभद्रता करने पर कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायक बिष्ट को सदन से निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट के कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का रात में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधक के घर में घुसकर उनके और परिजनों के साथ अभद्रता करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य मंत्रियों को भी गालीगलौज करते हुए दिख रहे हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष और गुस्सा है।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने विधायक मदन बिष्ट और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के चरित्र को दर्शाता है। पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, कमलेश भट्ट, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, विनीता, शंकर खाती आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लोहाघाट और अमोड़ी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा के नेतृत्व में मीना बाजार चौराहे पर द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, चंद्रशेखर बगौली, गंगा पाटनी, गिरीश कुंवर, दीपक सुतेड़ी, पंकज ढेक, अर्जुन मेहरा आदि मौजूद रहे।
अमोड़ी में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में मीडिया प्रभारी राजेश भट्ट, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश बोहरा, पीतांबर भट्ट, बलदेव भट्ट, दीवान बिष्ट, जीवन बिष्ट, रवि कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर टनकपुर में भी भाजपाइयों ने विधायक का पुतला फूंका। वहां दीप पाठक, विकास धामी, राजेंद्र सिंह, मोहित गड़कोटी, शशांक गोयल, अनिता यादव आदि थे।
बनबसा में कांग्रेसी विधायक मदन सिंह बिष्ट की मुख्यमंत्री के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणी से भड़के भाजपाइयों ने राजपूत तिराहे पर उनका पुतला फूंका। वहां मंडल महामंत्री हरीश पांडेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन देउपा, किसान मोर्चा के सावन चंद, जगत सिंह मिताड़ी, उमेश भट्ट, संजय अग्रवाल, विमला बिष्ट, रुकमणी उनियाल आदि थे।

इधर पिथौरागढ़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर को धमकाने और गालीगलौज करने के मामले में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका। उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहां जिलाध्यक्ष हरीश रावत, रोहित ओझा, अक्षय शाह, सूरज गिरी, दीपक लोहिया, सूरज सौन, सानिध्य जोशी, कमल लुंठी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed