{"_id":"59189ff84f1c1baf14850811","slug":"bjp-workers-get-angry-over-the-one-way-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे मार्ग पर कार्यकर्ता का वाहन रोकने से भड़के भाजपाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे मार्ग पर कार्यकर्ता का वाहन रोकने से भड़के भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
Updated Sun, 14 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के वन-वे मार्ग पर पुलिस द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता के वाहन को रोकने पर अन्य भाजपाइयों ने बखेड़ा कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, इससे चौराहे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। बाद में गुस्साए भाजपाई कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था लोगों की सुविधा के लिए तय की गई है। वह दबाव में काम नहीं करेंगे। कोतवाल के तेवर देख भाजपाई वहां से खिसक लिए।
शहर के राजाराम चौराहे से बस स्टेशन मार्ग को मां पूर्णागिरि मेले के चलते शाम पांच बजे से नौ बजे तक चौपहिया वाहनों के लिए वन-वे किया गया है। इस मार्ग पर वाहन बस स्टेशन से बाजार की ओर तो आ सकते हैं, लेकिन राजाराम चौराहे से बस स्टेशन मार्ग की ओर चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। व्यवस्था बनाने के लिए शाम पांच बजे से चौराहे पर पुलिस तैनात हो जाती है। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राजाराम चौराहे से अपना वाहन बस स्टेशन मार्ग की ओर मोड़ने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसका वाहन रोक लिया।
इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस कर्मियों में कहासुनी हो गई। पता चलने पर कुछ ही देर में चौराहे पर कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए और बखेड़ा शुरू हो गया। उप निरीक्षक हरी सिंह महर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भाजपाई नहीं माने। भीड़ के कारण चौराहे पर करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। बाद में भाजपाई कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था का हर किसी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कड़े तेवर में कहा कि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के इस तरह के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी। इसके बाद भाजपाई वहां से निकल लिए।