फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP stalwarts could not make their wives win in Champawat

Champawat News: चंपावत में पत्नियों को नहीं जिता पाए भाजपा के दिग्गज

Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP stalwarts could not make their wives win in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय में भाजपा के दो पूर्व दिग्गज अपनी पत्नियों को नहीं जिता पाए। दोनों दिग्गजों की पत्नियां चंपावत ब्लाॅक प्रमुख की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने अपनी पत्नी विमला कलखुड़िया को चंपावत ब्लॉक क्षेत्र पंचायत चौड़ाख्याली से चुनाव लड़ाया। वह अपनी पत्नी को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

भाजपा के हर कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में रहने वाले मुकेश कलखुड़िया की पत्नी विमला को 125 मतों से हार का सामना करना पड़ा। यहां विजयी रहे सूरज बिष्ट को 392 मत पड़े। विमला को 267, अशोक सिंह अधिकारी को 177 और गोपाल सिंह को 36 मत मिले। इस हार पर वह भाजपा के लिए सोशल मीडिया पर कुछ सवाल भी छोड़ गए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि ब्लॉक प्रमुख चंपावत के प्रबल दावेदारों में से एक होना मेरी हार की वजह बनी। भाजपा जिला चंपावत संगठन द्वारा मुझे हराया गया है। इन सवालों के साथ उन्होंने जनता का आभार भी जताया है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर फर्त्याल की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल ने क्षेत्र पंचायत धौन से दावेदारी पेश की थी। करीबी मुकाबले में आरती भट्ट ने उन्हें तीन मतों से हराया। आरती को 496 और विनीता को 493 मत पड़े। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विनीता ने हार के बाद जनता का आभार जताते हुए फेसबुक पोस्ट पर लिखा क्षेपं सदस्य का चुनाव 57 वोटों के अंतर से जीत चुकी थी लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन को अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें तीन वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष हुए हैं। प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया। हार और जीत का फैसला जनता करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed