{"_id":"6950231d1f407d62580ba018","slug":"bjp-scheduled-front-burns-effigy-of-congress-champawat-news-c-229-1-shld1019-133503-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का फूंका पुतला
Sat, 27 Dec 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर चल रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों के बीच भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका। शनिवार को कालू सिंह माहरा चौक पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। अध्यक्ष सूरज ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई और दोषियों को सजा दिलाई। दोषी आज आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार टम्टा, आयुष कुमार, अशोक कुमार, विपिन कुमार, कमल किशोर, भैरव, लोहित खोलिया, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सभासद आरती गोरखा, बलवंत गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी मौजूद रहे।
--
विज्ञापन