फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP leader out of meeting, performed

बैठक से बाहर रहे भाजपा नेता, किया प्रदर्शन

Thu, 24 Aug 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Thu, 24 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leader out of meeting, performed
District Panchayat member Umashankar Bhatt performing in the Collectorate with supporters. - फोटो : District Panchayat member Umashankar Bhatt performing in the Collectorate with supporters.

विज्ञापन
भाजपा से जुड़े जिला पंचायत सदस्य व जिला नियोजन समिति (डीपीसी) के सदस्य उमाशंकर भट्ट ने डीपीसी की बैठक से किनारा किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। उनकी नाराजगी क्षेत्र के प्रस्तावों को इस साल की जिला योजना में शामिल नहीं करने को लेकर थी। बाद में सदस्य ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन भी दिया। उन्होंने योजनाओं को शामिल नहीं करने पर उन्होंने 29 अगस्त से भूख हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है। 


अमोड़ी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट का कहना है कि उनका क्षेत्र बेहद पिछड़ा है। इसके  बाद भी जिला योजना में बीते तीन वर्षों से उनके क्षेत्र की योजनाओं को शामिल नहीं किया गया है। यहां तक कि पिछले साल स्वीकृत हुई योजनाओं की धनराशि भी आज तक आवंटित नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वाले में खुशाल दत्त, ललित मोहन, ईश्वरी दत्त, रेखा भट्ट, नवीन भट्ट, ललित भट्ट, रामदत्त आदि शामिल थे। भाजपा नेता भट्ट का कहना है कि उन्होंने लोगों की मांग के मद्देनजर इस बार करीब 1.50 करोड़ रुपये  की 10 योजनाओं को प्रस्तावित किया था। जिसमें कोट अमोड़ी, छतकोट, कांडाडोला, नायल, बजौन, ककनई, डांडा मल्ला आदि में स्कूल भवन, पेयजल लाइन, सड़क आदि के प्रस्ताव रखे। पर इन्हें शामिल नहीं किया गया।  जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी इस मसले पर आगे गौर करने की बात कही, लेकिन सदस्य इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। 
विज्ञापन

\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed