फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BITM student serious in accident

Champawat News: हादसे में बीआईटीएम का छात्र गंभीर

Thu, 22 Jun 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 22 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
BITM student serious in accident
लोहाघाट (चंपावत)। यहां पाटन पुल के पास कैंटर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के पास पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहे कैंटर (यूके 03 टीए 1221) से बीआईटीएम (भागीरथी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) में परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक (यूके 03सी 5480) की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हिमांशु जोशी (19) पुत्र कैलाश चंद्र जोशी निवासी नौमाना बाराकोट गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कैंटर सहित घटनास्थल से फरार हो गया जिसे लोहाघाट गैस गोदाम के पास पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल छात्र को पाटन पुल निवासी मोहन पाटनी, धन सिंह पाटनी और संजय कुमार ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. करण और फार्मासिस्ट नवीन कन्नौजिया ने बताया कि घायल के पांव, कंधे और सिर में चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे चंपावत अस्पताल रेफर किया गया है जहां छात्र की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि कैंटर को जब्त कर चालक नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed