फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bishang Mahotsav will start from November 5th

Champawat News: पांच नवंबर से शुरू होगा बिशंग महोत्सव

Fri, 03 Nov 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 03 Nov 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Bishang Mahotsav will start from November 5th
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में होने वाला बिशंग महोत्सव पांच नवंबर से शुरू हेगा। चार दिनी महोत्सव के कार्यक्रम घोषित करने के साथ युवाओं को दायित्व सौंप दिए हैं। महोत्सव के दौरान होने वाली स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता मेहरा, इंदर आर्या, मनोज आर्या और फौजी ललित मोहन जोशी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश करायत ने बताया कि पांच नवंबर को कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

दिन में कैरम, शतरंज प्रतियोगिता शाम को गायन और नृत्य प्रतियोगिता होगी, रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। छह नवंबर को दिन में सामान्य ज्ञान, सुलेख, कुर्सी दौड़, भाषण और महिलाओं की मटका फोड़ प्रतियोगिता होगी। रात को मशकबीन स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोक कलाकार श्वेता मेहरा, इंदर आर्या, मनोज आर्या आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे। सात नवंबर को क्रास कंट्री, मेंहदी, बाल थ्रो और रात को स्टार नाइट में फौजी ललित मोहन जोशी प्रस्तुति देंगे। आठ नवंबर को लकी ड्रा और पुरस्कार वितरण होगा। आयोजन में देव बोहरा, नितिन मुरारी, डॉ. महेश ढेक, सतीश माहरा, बृजेश माहरा, बिशन दत्त मुरारी, नीरज करायत, नाथ सिंह करायत, रोहन सिंह बिष्ट आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed