{"_id":"419345483f9507518318ab393757c2d1","slug":"bill-of-thousands-on-hand-pumps-dry-pakdhaa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप सूखा पर हजारों के बिल पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप सूखा पर हजारों के बिल पकड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब/चंपावत
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी के चौड़ापित्ता में लोगों को इस सर्दी में भी प्यास बुझाने के लिए दूरदराज की दौड़ लगानी पड़ रही है। पानी के लिए यहां का एकमात्र मांडेक्स हैंडपंप भी महीनों से खराब है, लेकिन इसके लंबेचौड़े बिल ग्रामीणों को पकड़ा दिए गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
अनुसूचित बाहुल्य चौड़ापित्ता गांव में कुछ साल पहले मांडेक्स हैंडपंप लगाया गया था, मगर बीते कई महीनों से ये हैंडपंप खराब है, जिस वजह से लोगों को पानी के लिए काफी दूरी पर स्थित नौले की शरण लेनी पड़ रही है। कई बार जानकारी देने के बावजूद हैंडपंप को तो ठीक नहीं किया जा सका, उल्टा अब विभाग ने इस हैंडपंप का उपयोग करने वाली इस बस्ती के लोगों को मोटी रकम के बिल पकड़ा दिए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
बिशन राम का बिल 1185, जमन राम का 1190, जगत राम का 1280, चंदन का 1130, बलवंत का 1145, हरचंद्र राम का 1115 और जगदीश राम को 1260 रुपये के बिल थमा दिए हैं। जानकी देवी, खुशाल राम, गंगा राम, दिलीप, सुरेश राम आदि का कहना है कि पानी दिए बगैर बिल देने की शिकायत जल संस्थान और प्रशासन से कराने के अलावा मामले को उपभोक्ता फोरम में भी ले जाया जाएगा। उधर जल संस्थान के अधिकारियों ने हैंडपंप को ठीक कराने की बात कही है।
विज्ञापन