{"_id":"64f22507bbe0ea556303d324","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-condition-of-other-is-critical-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-817-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Fri, 01 Sep 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर परिवार के एक युवक की मौत हो गई। साथी युवक की हालत गंभीर बताई गई है। उसका उप जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा मां पूर्णागिरि धाम मार्ग में चिलियाघोल पुलिया पर हुआ।
हादसा शुक्रवार की देर शाम तक हुआ जब शारदा चुंगी निवासी मजदूर युवक विशाल विश्वास (20) पुत्र संभल विश्वास और उसका दोस्त विकास रस्तोगी (19) पुत्र मूलचंद रस्तोगी बाइक से घूमने के लिए बूम घाट जा रहे थे। बताया गया कि चिलियाघोल मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से दोनों बाइक समेत पुलिया से करीब तीस फीट नीचे गिर गए। घटनास्थल के समीप मैदान में फुटबाल खेल रहे युवकों को हादसे का पता चला तो वे दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल लाए। दुर्घटना की सूचना पर अस्पताल में पहले से तैयार चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला और कार्तिक ने विशाल विश्वास को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक विशाल की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घायल विकास रस्तोगी की हालत भी चिंताजनक है। अस्पताल पहुंचाने वाले युवकों के मुताबिक दोनों युवकों के पास हेलमेट थे, लेकिन पहना था या नहीं इसका पता नहीं है।