फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bharat Ratna Pandit Pant remembered on Jubilee

जयंती पर याद किए गए भारत रत्न पंडित पंत 

Sun, 10 Sep 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Sun, 10 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Pandit Pant remembered on Jubilee
पंत जयंती पर चंपावत में प्रभातफेरी निकालते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
 भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 130वीं जयंती मनाई गई। कलक्ट्रेट में पंडित पंत की मूर्ति पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने माल्यार्पण किया। एनआईसी के रजत पांडेय ने प्रोजेक्टर के जरिए पंडित पंत का जीवन वृत्तांत दिखाया। बताया गया कि पंडित पंत बालिकाओं के उत्थान के लिए प्रयत्नशील थे। स्वतंत्रता आंदोलन के अलावा सामाजिक व राजनीतिक कार्यो की जानकारी दी गई। उन्होंने आजादी से पूर्व ही बालिकाओं के लिए नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा के लिए पुरजोर वकालत की थी। सीएओ सुरेंद्र कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी गुंसाई सिंह किरौला आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीएमएस डा.आरके जोशी ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर डा.एचसी त्रिपाठी, डा.आरपी खंडूरी सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी थे। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित के नेतृत्व में गोरलचौड़ मैदान से जीआईसी चौक तक छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों ने रैली निकाली। कलक्ट्रेट कर्मी भगवत पांडेय, पूरन राम टम्टा, बिशन सिंह गर्ब्याल, सूरज पाल, भूपेंद्र कुमार, ईश्वरी राम, नवीन राम, नवीन देउपा, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

लोहाघाट जीआईसी में प्रधानाचार्य एचएन जोशी और जीजीआईसी में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने पंडित जी के चित्र में माल्यार्पण किया। जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कई कार्यक्रम हुए। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्राफ्ट मे अव्वल रही शगुन बगौली, सलौनी, संजना, अनुष्का को पस्कृत किया गया। शिक्षाविद सुभाष बंधोपाध्याय, प्रधानाध्यापक आनंद मुरारी आदि मौजूद थे। खेतीखान के इंद्रा पार्क में नवीन बोहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षाविद सीएल वर्मा, डा.लक्ष्मी दत्त ओली, कुंदन सिंह बोहरा, राजेश ओली, भैरव वर्मा, मनोज वर्मा, गोपाल मनराल, नवीन वर्मा, रवींद्र आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed