फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhajpai on the occasion of Bhoomi Poojan for Ram temple

राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होने पर झूमे भाजपाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bhajpai on the occasion of Bhoomi Poojan for Ram temple
अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन पर चंपावत में दीपक जला खुशी मनाते लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का शुभारंभ होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने खुशी का इजहार किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे में आतिशबाजी करने के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
विज्ञापन

लोगों ने विवादित ढांचा गिराने वाले कारसेवकों को भी याद किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी, मोहन सिंह अधिकारी, गिरीश जोशी, कृष्णा जोशी, मनमोहन बोहरा, केसी जोशी, बसंत तड़ागी, सुंदर बोहरा, रमेश भंडारी, मनोज तड़ागी, नंदन सिंह तड़ागी, कैलाश चंद्र पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। डिप्टेश्वर मंदिर, हिंगलादेवी आदि में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। खेतीखान के पोखरी और धूनाघाट के खिचड़ी ग्रुप की ओर से 151 घी के दिये जलाए और लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

इधर श्रीराम मंदिर भूमि पूजन होने पर लोहाघाट, पाटी, बाराकोट में लोगों ने खुशियां मनाई। लोगों ने अपने घरों में दीपक जलाकर शंख, घंट बजाकर जय श्रीराम का उद्घोष किया। लोहाघाट के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दिन भर राम भक्तों ने भजन कीर्तन आयोजित किए। यहां जगदीश ओली, चेयरमैन गोविंद वर्मा, राजू गडक़ोटी, अमित जुकरिया, विक्की ओली, महेश बोहरा, लक्ष्मण बिष्ट, राजीव मुरारी, भाष्कर भाष्कर गड़कोटी आदि मौजूद रहे। नगर के एकता चौक में व्यापारियों ने मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी। यहां आशू वर्मा, किशोरी लाल वर्मा, मनीष वर्मा, सतीश गड़कोटी, नवीन जोशी, अभिनव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में भी लोगों ने मंदिरों और घरों में शंखनाद के साथ दीपक जलाकर प्रभु राम के जयकारे लगाए और एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को बधाई देते हुए शहर में मिठाई बांटकर खुशी मनाई। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, प्रदेश मंत्री किरन देवी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, मुकेश जोशी, हरीश हैसियत, कैलाश कलखुड़िया, विजेंद्र अग्रवाल, हरीश भट्ट, मदन कुमार, बचन अधिकारी, केदार जोशी, निगम गुप्ता, सभासद कपिल उप्रेती, विद्या जुकरिया, सभासद तुलसी कुंवर, ममता गंगवार, हंसा जोशी, सूरज गुप्ता, गौरव सक्सेना, नारायण गैंड़ा आदि मौजूद थे। बनबसा में सरस्वती शिशु मंदिर में सुंदर कांड का पाठ के बाद हवन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रांत सद्भावना प्रमुख कैलाश थपलियाल, बजरंगदल पूर्व संयोजक भीम सिंह बजरंगी, प्रधानाचार्य कुंडल सिंह कार्की, खंड कार्यवाह माधवानंद भट्ट, शारीरिक प्रमुख पारस चंद, संपर्क प्रमुख मनोज, बौद्धिक प्रमुख सागर भट्ट, संपर्क प्रमुख पंकज मुरारी, मंडल प्रमुख भूपाल राम, व्यवस्था प्रमुख सुशील वर्मा समेत कई लोग थे।

सुंदरकांड का पाठ कर जताई खुशी
चंपावत। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न होने पर चंपावत में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कोरोना के सभी नियमों का पालन करते हुए अपने सभी सहयोगियों के साथ खुशी जताई और अपने आवास में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव, विनोद बडेला, राकेश पांडेय, योगेश खर्कवाल, नरेश जोशी, विपिन जोशी, दान सिंह, श्याम सिंह कार्की, दीपांशु, गोलू आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
फोटो 05 सीपीटी 08 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed