{"_id":"6144db2a8ebc3e5b751c6caf","slug":"berojgar-divas-in-kumaun-tanakpur-news-hld438315620","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी दिवस मनाते युकां कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। जिलेभर के युकां कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने सेवायोजन कार्यालय के पास एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ती बेरोजगारी को लेकर तंज कसे।
जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में युकां कार्यकर्ता शुक्रवार को सेवायोजन कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने पीएम पर तंज कसे। प्रदेश महामंत्री करन सिंह ने कहा कि सरकार ने नौकरियां देने के बजाय सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम किया है।
बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसे। कहा कि धन्यवाद मोदी जी हमें बेरोजगार रखने के लिए। वहां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, दीपक जोशी, दानू कन्याल, निर्मल सौन, नवीन ऐरी, शिवम पंत, विपिन कापड़ी आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं धारचूला में युकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई तब से रोजगार मिलने की बजाय लोगों से रोजगार छिनते जा रहे हैं। वहां ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेलाल, संदीप वर्मा, संतोष फिरमाल, सौरभ मर्तोलिया, अभिषेक धामी, करन वर्मा आदि रहे।
कांग्रेसियों ने पकौड़े और समोसे तलकर मनाया बेरोजगारी दिवस
चंपावत/लोहाघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद बडेला के नेतृत्व में मोटर स्टेशन में पकौड़े और समोसे तलकर बेरोजगारी दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि फर्जी योजनाओं के भ्रमजाल में युवाओं को रिझाया गया। दो करोड़ नौकरी मिलने के बजाय रोजगार के करोड़ों अवसर खत्म हो गए। नोटबंदी और जीएसटी से करोड़ों नौकरियां चली गईं।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गंगोला, विमल पांडेय, नगर उपाध्यक्ष दिग्विजय कार्की, विधानसभा क्षेत्र संयोजक अंकित खर्कवाल, जिला महासचिव अमन टम्टा, हेम तिवारी आदि रहे। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रकाश माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट तहसील परिसर में धरना दिया। इनमें कविराज मौनी, शुभम ढेक, सोनम बोहरा, बलवंत करायत, संजय अधिकारी, हेमंत कापड़ी आदि थे।
मोदी की है सरकार युवा हुए बेरोजगार
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। वह मोदी की है सरकार युवा हुए बेरोजगार के नारे लगा रहे थे।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तुलसीराम चौराहे पर केक काट कर बेरोजगारों को खिलाया और उसके बाद कद्दू काटकर ‘कद्दू कटेगा, चार में बंटेगा’ का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हम दो हमारे दो और कद्दू कटेगा और चार में बंटेगा’ वाली नीति पर काम कर रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, नीरज मिश्रा, सुभाष चंद, गोपाल बिष्ट, अशोक मुरारी, भैरव दत्त जोशी, दीपक नाथ, नेत्र बल्लभ तिवारी आदि थे।
इधर युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी की अगुवाई में हुए अलग कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने सरकार को विफल बताने के लिए राजाराम चौराहे पर सब्जी, पकोड़े, चाट का ठेला लगाकर प्रदर्शन भी किया। कार्यकर्ताओं ने मोबाइल नंबर 7669040884 पर मिस्ड कॉल युवक कांग्रेस की मुहिम का समर्थन किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर महेश चंद, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, सेवादल के प्रदेश महासचिव हरगोविंद बोहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, उमेश खर्कवाल, सौरभ साह, मुस्तफा हसन अंसारी, इरशाद अंसारी आदि थे।
बनबसा के कांग्रेसियों ने मोदी की है सरकार युवा हुए बेरोजगार का नारा बुलंद किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद, नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, जंगबहादुर थापा, जीत वर्मा, दीपक पाठक, बॉबी चंद, गोविंद चंद, रोनी भट्ट, जतिन चंद आदि थे।
दो गुटों में बंटे नजर आए कांग्रेसी
सत्ता से दूर कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाए गए पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम में भी पार्टी की गुटबाजी सामने आई हैं। एक गुट ने जहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में तो वहीं दूसरे गुट ने युकां जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी की अगुवाई में अलग कार्यक्रम आयोजित कर एक बार फिर जिले में पार्टी के अंदर गुटबाजी को उजागर किया है।