फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Benefits of schemes should reach the eligible people: MP

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकारी योजनाओं का लाभ : सांसद

Fri, 01 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 01 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes should reach the eligible people: MP
  बहुदेश्यीय ​शिविर में लोगों को जानकारी देते विभागीय कर्मचारी। श्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे जीआईसी किमतोली में विकसित भारत संकल्प यात्रा का सांसद अजय टम्टा ने शुभारंभ किया। कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से उन्हें सशक्त कर रही है। इस मौके पर बहुउद्देश्यीय जन सुविधा शिविर में प्रमाणपत्र बनाए गए। छह आयुष्मान कार्ड, 12 लोगों के बीपीएल प्रमाणपत्र, पांच वृद्धावस्था पेंशन प्रपत्र भरे गए।
विज्ञापन


सांसद ने पात्र लोगों को अनिवार्य रूप से सरकारी योजनाओं का लाभ देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बीडीओ अशोक अधिकारी के नेतृत्व में जीआईसी किमतोली में लगे शिविर में कृषि, उद्यान, बाल विकास, ग्राम्य विकास आदि विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 47 लोगों का इलाज किया। शिविर में प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, एपीडी विम्मी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, एबीडीओ एलएल वर्मा, एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल, एमडी भट्ट, वीडीओ दीपक कुमार टम्टा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed