{"_id":"94f6249a47c5699206d72ba70e9ec9f9","slug":"behave-elegant-commoner-policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी से शिष्ट व्यवहार करें पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी से शिष्ट व्यवहार करें पुलिस कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजन सिंह रौतेला ने रविवार को श्रीरीठा साहिब थाने का मुआयना किया। उन्होंने यहां तमाम रिकार्डों की पड़ताल की। साथ ही मालखाने में शस्त्रों का भी निरीक्षण किया। इससे संबंधित जानकारी थाने के कर्मियों से हासिल की। थाने में फरियादियों से शिष्टता के साथ व्यवहार करने और हर शिकायत दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीओ ने कहा कि असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएं। अजनबी लोगों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें। शराब और खनन के अवैध काम पर लगाम लगाने की भी हिदायत दी। उन्होंने संदिग्धों की जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा में सहयोग करने की आम नागरिकों से भी अपील की। सीओ रौतेला ने कुलियालगांव में बन रहे श्रीरीठा साहिब थाना भवन को भी देखा और काम में तेजी लाकर निर्धारित समय तक पूरा करने के कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए।
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब के प्रभारी थानेदार पाटी के एसओ प्रभात कुमार और दरोगा केसी आर्य ने श्रीरीठा साहिब थाने से संबंधित कई जानकारियां दी। बाद में सीओ ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने पुलिस अधिकारी को सरोपा भेंट किया। सुरेश कन्याल, नंदन प्रसाद, जीवन भट्ट, कृष्णानंद भट्ट, प्रताप सिंह, धरम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन