फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Before voting, the snack

पहले मतदान, फिर जलपान

Wed, 08 Feb 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 08 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Before voting, the snack
चंपावत - फोटो : अमर उजाला
राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को आगामी विधानसभा चुनावों में शत-प्रतिशत वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका ममता जोशी और शिक्षक रबीश पचौली के नेतृत्व में निकली रैली में छात्र-छात्राएं पहले मतदान, फिर जलपान, मजबूत देश की यह पहचान, शत-प्रतिशत हो मतदान, निर्वाचन बूथ में जाना है, अच्छी सरकार लाना है आदि नारे लगाए गए।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने लोगों को 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने लोगों से बिना किसी प्रलोभन के, भय मुक्त होकर मताधिकार करने पर जोर दिया। बाद में शत-प्रतिशत मतदान मजबूत लोकतंत्र विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें कंचन गहतोड़ी ने पहला, सरिता गहतोड़ी ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। श्री पचौली ने मताधिकार के महत्व पर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका ने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed