फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Beerkhambh theft in Champawat

चंपावत के ऐतिहासिक बिरखमों को तोली गड़कोट पहुंचाया, तहरीर दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beerkhambh theft in Champawat
चंपावत के ऐतिहासिक बिरखम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंद राजवंश के काल के आठ बिरखमों (खंभा) को चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर के पास से उठाकर तोली गड़कोट ले जाया गया। मामले की भनक लगने पर यहां के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि इन बिरखमों के हटाने से ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान हो रहा है। कोतवाल शांति कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता श्याम नारायण पांडेय ने थाने में तहरीर दी। इसमें दो लोगों पर इन बिरखमों को तोली गड़कोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि हिंग्लादेवी मंदिर के नजदीक चंदकालीन एतिहासिक धरोहर बिरखम थी।
विज्ञापन

18 सितंबर को इनमें से आठ बिरखम को दो लोगों ने टैक्सी के जरिये यहां से तोली गड़कोट पहुंचा दिया। पांडेय ने आरोप लगाया कि एतिहासिक महत्व के स्थल को नुकसान पहुंचाने से प्रबुद्ध समाज और आम नागरिकों की भावनाएं आहत हुई है। तहरीर में इन बिरखमों को वापस लाने की कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरखम के सहारे बनाए जाते थे भवन
चंपावत। चंद कालीन ये बिरखम एक प्रकार से खंभे के आकार के हैं। इनकी लंबाई करीब छह से सात फीट है, जबकि चौड़ाई एक से सवा फीट। 12 खंभों के सहारे मकान का निर्माण किया जाता था। इतिहास के जानकार देवेंद्र ओली का कहना है कि इन्हें स्थानीय वीर स्तंभ माना जाता है। इन बिरखमों का निर्माण लंबे यात्रा मार्गों में किया जाता था।
जिले में विभिन्न स्थानों पर 12 (हिंग्लादेवी मंदिर मार्ग, क्रांतेश्वर मार्ग में फूलगढ़ी, गोलज्यू देवता मंदिर परिसर, रेगड़ू, चिलकोट, कलकोट, सेरा, सिप्टी, बिरगुल, धौनी शिलिंग, क्वैराला घाटी के चानपुर) बिरखम हैं। इन बिरखमों में देवी-देवताओं की आकृतियों के अलावा शेर, हाथी जैसे पशुओं की मूर्तियां भी उकेरी हैं।
तोली गड़कोट की मढ़य्या के उपयोग में आ रहे बिरखम : केशव
चंपावत। पुरातत्व विभाग के लिए काम करने वाले ठेकेदार केशव दत्त ने एतिहासिक बिरखमों को बर्बाद करने के आरोपों को नकारा है। कहा कि चंपावत से ये छह बिरखम पुरातत्व विभाग की अनुमति से तोली गड़कोट के निर्माण के लिए ले जाए गए हैं।

तोली गड़कोट में भी बिरखम से निर्मित मढ़य्या (विश्रामस्थल) था। इस क्षतिग्रस्त मढ़य्या की मरम्मत के लिए ये बिरखम ले जाए गए हैं। चंपावत में भी बचे दो बिरखमों के अलावा शेष पत्थरों को राजस्थान से मंगा कर ऐसी ही मढ़य्या बनाई जानी है।

तोली गड़कोट में बिरखम से बन रहा विश्रामालय।

तोली गड़कोट में बिरखम से बन रहा विश्रामालय।- फोटो : CHAMPAWAT

चंपावत के ऐतिहासिक बिरखम।

चंपावत के ऐतिहासिक बिरखम।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed