{"_id":"574b09844f1c1b0c29108d3a","slug":"bed-med-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा में गैर हाजिर रहे 13 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा में गैर हाजिर रहे 13 अभ्यर्थी
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 29 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
बीएड, एमएड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कुल रजिस्टर्ड 185 अभ्यर्थियों में से 172 ने इम्तिहान दिया जबकि 13 गैर हाजिर रहे। ज्यादातर परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर सरल था। इसलिए मेरिट अधिक जाने की उम्मीद है। कुमाऊं विश्वविद्यालय से आए पर्यवेक्षक डॉ. तीरथ कंबोज, डॉ. कुलदीप गौड़ की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा में प्राचार्य जगदीश चंद्र जोशी, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. धर्मेंद्र तिवारी, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. महेश त्रिपाठी ने सहयोग किया। पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन