फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BDC XI won the inaugural match

Champawat News: बीडीसी इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 05 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
BDC XI won the inaugural match
लोहाघाट (चंपावत)। बिशुंग के टाण खेल मैदान में ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। इसमें जिले की 18 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बीडीसी इलेवन ने जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश राम,पूर्व ग्राम प्रधान मोत्युराज, विशन दत्त मुरारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

रविवार को उद्घाटन मुकाबला बीडीसी इलेवन और बुंगा फर्त्याल के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करते हुए बुंगा फर्त्याल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में बीडीसी इलेवन ने 10 ओवर में 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंपायर अनिल फर्त्याल, राजू सिंह रहे। आयोजक समिति के सुरेंद्र सिंह ढेक, अशोक फर्तयाल, राजू ने अतिथियों का स्वागत किया। कमेंट्री अमित ने की। इस दौरान आयोजन समिति में अजय फर्त्याल, रोहन सिंह बिष्ट, अनिल फर्त्याल, नवीन फर्त्याल, वीरेंद्र ढेक, रोहित फर्त्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed